जम्मू कश्मीर पिछले ढाई महीने से चला गतिरोध ख़त्म होता दिख रहा है। राज्य में महबूबा मुफ़्ती के नेतृत्व में फिर बीजेपी-पीडीपी सरकार देखने को मिलेगी। पीडीपी ने महबूबा मुफ्ती को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए चुन लिया है। पीडीपी विधायकों की निर्णायक बैठक में गुरुवार को महबूबा मुफ्ती (56) को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
पार्टी के वरिष्ठ नेता मुजफ्फर हुसैन बेग ने विधायक दल के नेता के लिए महबूबा के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसका अब्दुर रहमान वीरी ने समर्थन किया।इससे पहले महबूबा बिजबेहरा गईं। यहां उनके पिता और दिवंगत सीएम मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र है।
जम्मू कश्मीर में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस खत्म। सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ दिनों में राज्य में महबूबा मुफ़्ती के नेतृत्व में फिर बीजेपी-पीडीपी सरकार देखने को मिलेगी।
29 मार्च तक सरकार बन जाएगी
- फोटो : ANI
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में जनवरी 7 को पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद के देहांत के बाद पीडीपी और बीजेपी दलों के बीच काफी रिश्तों के काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला था।
जिस कारण से राज्य में राज्यपाल शासन लागू कर दिया था। पीडीपी नेता और पूर्व मंत्री नईम अख्तर ने कहा- हमें उम्मीद है कि 29 मार्च तक सरकार बन जाएगी। इससे पहले, बीजेपी के महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा था कि पीडीपी ने सरकार बनाने को लेकर कोई नई शर्त नहीं रखी है।
राज्यपाल एनएन वोहरा ने महबूबा और बीजेपी अध्यक्ष सत शर्मा को पत्र लिखकर शुक्रवार तक जवाब मांगा है। दोनों नेता वोहरा से कल मुलाकात कर सरकार बनाने को लेकर स्थिति साफ करेंगे।
सरकार के लिए हमें ढाई महीने तक इंतजार कराया
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : Amar Ujala
महबूबा मुफ़्ती के पीडीपी के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी पर जमकर निशाना साधा।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी को जवाब देना चाहिए कि आखिर क्यों उन्होंने सरकार के लिए हमें ढाई महीने तक इंतजार कराया?
उमर ने कहा कि ऐसा क्या बदल गया कि पीडीपी केंद्र से कुछ भी नहीं मिलने के बाद भी सरकार बनाने को तैयार हो गई?
PDP must answer why it made us wait for 2&half mnths if they had to form the govt w/o getting anything:Omar Abdullah pic.twitter.com/rTcUYvt2bZ
— ANI (@ANI_news) March 24, 2016
वहीं पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन पर शुक्रवार को विधायकों की होनी वाली बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा। बीजेपी ने कभी अतिरिक्त मांग नहीं की। गठबंधन का जो एजेंडा पहला था, वहीं अभी भी है।
We will take a decision after the meeting of MLAs tomorrow: Jitendra Singh, MoS PMO on J&K govt formation pic.twitter.com/Xq8Rsm8rbW
— ANI (@ANI_news) March 24, 2016