पीडीपी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बांदीपोरा में जवानों द्वारा एक नाबालिग लड़की के अपहरण और छेड़छाड़ के कथित प्रयास की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार पर एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है।
महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को किए ट्वीट में लिखा कि बांदीपोरा में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि सेना के तीन जवानों ने एक 9 साल की लड़की का अपहरण किया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। इस मामले में एसएसपी बांदीपोरा राहुल मलिक के अनुसार लोगों ने आरोप लगाया है कि तीन व्यक्ति एक लड़की का अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : स्कूल परिसरों में लगेंगे औषधीय पौधे, बच्चों में पोषण को बढ़ावा देने को किए जा रहे प्रयास
पुलिस ने तीनों को मौके पर पकड़ लिया। हालांकि, मलिक ने उन लोगों की पहचान नहीं बताई और ना ही इस बात का खुलासा किया कि वे सुरक्षा बल के जवान थे। एसएसपी ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।