फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी पर बन रहा बांध जीरो लाइन पर बनाया जाए

विज्ञापन
बैठक में मौजूद पंच सरपंच व जिला उपायुक्त जम्मू अंशुल गर्ग जानकारी प्राप्त करते हुए
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपायुक्त अंशुल गर्ग ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक सचेतगढ़ के सरपंचों के साथ बैठक की। सरपंचों के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुना। बासपुर बंगला में आयोजित इस बैठक में सरपंचों ने पंचायतों की समस्याएं उपयुक्त के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

पंचायत निकोबाल के सरपंच विजय चौधरी, और देवराज चौधरी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की तरफ से जो बांध बनाया जा रहा है, उसे सीमा के पास जीरो लाइन पर बनाया जाए, ताकि किसानों की जमीन में बांध में न आए। सीमावर्ती क्षेत्र में ज्यादातर बंद पड़े ट्यूबवेलों को ठीक किया जाए। वर्ष 1965, 71 के पाक अधिकृत रिफ्यूजी परिवारों को उनके जमीन का मालिकाना अधिकार दिए जाने चाहिए। पंचायत कॉलोऐ के सरपंच सरदार ओंकार सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत पंचायतों को मिलने वाला फंड बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि पंचायतों में बेहतर विकास हो सके। उन्होंने डीडीसी सदस्य तथा बीडीसी अध्यक्ष को फंड मुहैया कराने की मांग की। पंचायत फ्लोरा के सरपंच सुजीत चौधरी ने पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की मांग रखी और पंचायत की सड़कों की दशा सुधारने पर भी जोर दिया।
दीवानगढ़ पंचायत की सरपंच रजनी चौधरी ने पंचायत में बिजली तथा पानी की समस्या को प्रमुखता के साथ उठाया और कहा कि लंबे समय से गांवों में भी लगी बिजली की पुरानी तारों को जल्द बदला जाना चाहिए। पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भी रखी। पंचायत घराना के सरपंच सरदार गुरुदयाल सिंह, मगोवाली पंचायत की सरपंच मनजीत कौर, सर्वजीत सिंह, अक्षय कुमार ने पंचायत की समस्याओं को बैठक में रखा।
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ सरदार तरनजीत सिंह टोनी ने कहा कि आरएस पुरा जिला सरकारी अस्पताल को जिले का दर्जा दिया जाना चाहिए, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बॉर्डर एरिया में युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए। सिंचाई के लिए व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है। रणवीर नहर की मरम्मत, बंद पड़ी लिफ्ट इरिगेशन को शुरू किया जाना चाहिए।
उपायुक्त अंशुल गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वह जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने हेतु कदम उठाएं। उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल के निर्देश पर ब्लॉक स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों की समस्याओं को सुना जा सके।
तारबंदी के आगे की जमीन पर खेती की परेशानी
उपायुक्त ने सीमावर्ती पंचायत में जनता दरबार लगा सुनीं समस्याएं
घगवाल। सीमावर्ती पंचायत चक दुल्मा में बुधवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही समाधान कराने का आश्वासन दिया।
सरपंच विनय शर्मा ने बताया कि उनकी सीमावर्ती पंचायत में लो वोल्टेज, पानी की किल्लत, बिजली किल्लत, तारबंदी के आगे की भूमि पर खेतीबाड़ी की परेशानी बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी उपायुक्त को अपनी परेशानियों से अवगत कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली तो आती नहीं बिल लगातार लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि राजपुरा में पावर स्टेशन पर लगाए गए 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर को बढ़ाने की जरूरत है। 20 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर बिजली की सुचारु हो सकती है। पानी के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
तारबंदी के आगे की भूमि पर काश्त करने के लिए किसानों ने कहा कि जंगली जानवरों के नुकसान के कारण खेती नहीं की जा सकती है। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कहा कि ऐसी फसल लगाएं जिस पर हर रोज उन्हें खेत में न जाने पडे़। इस पर अलबेरा व लेमनग्रास फसल लगाने के लिए किसानों को सुझाव दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि आगामी दिनों में एक बैठक का आयोजन कर समस्याओं के समाधान का लेखा जोखा लिया जाएगा। दरबार में एडीडीसी तिलक राज, डीडीसी सदस्य आशा रानी, बीडीसी अध्यक्ष राध कृष्ण, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें