फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों को मिलेगा निशुल्क पानी और बिजली

विज्ञापन
रियासी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। रविवार को जिला मुख्यालय पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सभी लोगों को बिजली तथा पीने का पानी निशुल्क दिया जाएगा। साथ ही जिन लोगों का बिल लाखों रुपये बकाया है, वह माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के लोगों को केंद्र की तरफ से चलाई जा रही सभी जनहितकारी योजनाओं का फायदा दिया जाएगा। भाजपा सरकार सभी वर्गों के साथ गरीबों की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रथ पर दौड़ रहा है। किसानों, गरीब वर्ग, दिव्यांगों, विधवाओं की पेंशन सीधा उनके खातों में डाली जा रही है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म द कश्मीर फाइल पर उनके बयान पर उन्हें सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। आने वाले दिनों में प्रदेश में कभी भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, जिसमें भाजपा को बहुमत मिलेगा और पार्टी 50 सीटों पर कब्जा करेगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें