फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ के नीचे दरी बिछाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
कैंबल डंगा में जनप्रतिनिधियों के साथ बात करते हुए ड़ीसी रियासी। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। ब्लॉक विकास विभाग कार्यालय के पास एक बडे़ बट वृक्ष के समीप शनिवार सुबह डीसी बबीला रकवाल दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ग्रामीण क्षेत्रों से आईं महिला जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। महिलाओं को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

इसके बाद डीसी ने पास में ही स्थित गांव के पुराने तालाब को साफ करने का काम शुरू कराया। इसमें उन्होंने सभी को अपना सहयोग देने को कहा। जनरल जोरावर सिंह मेेमोरियल डिग्री कालेज के विद्यार्थियों ने भी सफाई अभियान में हिस्सा लिया। मौके पर सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा घर की तरह बाहर भी सफाई करके कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है। बाद में डीसी ने पेड़ की नीचे दरी पर बैठकर आईं महिलाओं व ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्हाेंने कहा कि उनकी जरूरी समस्याओं को जल्द हल करने का प्रयास होगा। एडीसी अनिरुद्ध राय के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें