जम्मू। नगर निगम की डिप्टी मेयर एडवोकेट पूर्णिमा शर्मा ने जम्मू-कश्मीर हाउसिंग बोर्ड विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र जारी विभिन्न योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारी पीए योजना के तहत जारी कार्यों स्वीकृत कार्यों का आंकड़ा नहीं दे पाए, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ ही जल्द आंकड़ा एकत्रित करने के निर्देश दिए।
डिप्टी मेयर ने बताया पीएमएवाई के तहत शुरू की गई अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की जिसमें बेघर लोगों को फ्लैट उपलब्ध कराना शामिल है। इस दौरान बताया की कोट भलवाल में फ्लेटों की निविदा प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके तहत कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद जरूरतमंदों को 1बीएचके फ्लैट प्रदान किए जाएंगे।