फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पर बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा। इसे लेकर वीरवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर डीआरएम फिरोजपुर सीमा शर्मा की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें उत्तर रेलवे से मुख्य अभियंताओं की टीम शामिल रहेंगी। इसमें पुनर्विकास कार्य पर चर्चा करने के साथ ही एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य 226 करोड़ की लागत से पीपीपी मोड में होगा। इसमें रेलवे स्टेशन पर दूसरा प्रवेश द्वार, चार प्लेटफार्म, यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए सब-वे और आरआरआई बील्डिंग सहित अन्य ढांचा बनेगा। डीआरएम फिरोजपुर डिविजन सीमा शर्मा बुधवार रात 8:45 बजे गांडी सख्या 19225 से फिरोजपुर से रवाना होगी और वीरवार सुबह 6:25 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी। जम्मू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद उत्तर रेलवे मुख्यालय के इंजीनियरों के साथ स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पर मंथन करेंगी।
स्टेशन पर यात्रियों की दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेगी। डीआएम के दौरे को देखते हुए जम्मू रेलवे स्टेशन प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एडीआरएम जम्मू रेलवे स्टेशन बलदेव ने कहा कि डीआरएम जम्मू रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य पर बैठक करेंगी। वीरवार रात को नौ बजे फिरोजपुर के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें