सरकार ने इस जमीन को सशस्त्र बलों के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है। प्रशासन की ओर से बुधवार को इस मामले का अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया है।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने 1388 कनाल जमीन सेना को उपयोग के लिए दे दी है। इसमें गुलमर्ग में 1034 व सोनमर्ग में 354 कनाल जमीन शामिल है। सरकार ने इस जमीन को सशस्त्र बलों के लिए सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया है।
विज्ञापन
कश्मीर के मंडलायुक्त पांडुरंग के पोल ने कहा कि सेना इस जमीन का उपयोग प्रशिक्षण के लिए करेगी। प्रशासन की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि दरअसल इसमें कुछ भी नया नहीं है, क्योंकि यह जमीन पिछले 30 से 40 वर्ष से भी अधिक समय से सेना के उपयोग में है।
दोनों जगहों पर सेना की ओर से हाई अल्टीट्यूट ट्रेनिंग के लिए पहले से यह जमीन अधिग्रहित की जा चुकी है। इसमें कोई भी नए इलाके शामिल नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की जरूरतों को पूरा करने के लिए यदि प्रशिक्षण हॉल आदि की जरूरत हुई तो सेना वहां निर्माण कर सकेगी।