फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस में उठाए आमजन से जुड़े मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। दूर-दराज क्षेत्रों में जनता के मुद्दों और शिकायतों को कम करने के लिए बुधवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पंचायती राज संस्थाओं और पंचायत कथार, करटाल और क्वीर के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

लोगों बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति, सिंचाई सुविधाओं, खेल के मैदान की व्यवस्था, पीएचसी में तकनीशियनों आदि से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया। पुलिस ने उठाए गए मुद्दों को धैर्यपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सभी मुद्दों को त्वरित समाधान के लिए उपयुक्त मंचों पर उठाया जाएगा। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने युवाओं से बातचीत करते हुए उन्हें नशीले पदार्थों या किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहने और खाली समय में खेल पर ध्यान देने के अलावा हमेशा यातायात नियमों और निर्देशों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

थाना दिवव में पीएसआई मनोज, आईसी गरखाल एएसआई राजिंदर के अलावा सरपंच, पंच, चौकीदार, लंबरदार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें