ज्यौड़ियां। सैनिक समाज सभा खौड़ की रविवार को मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सभा के प्रधान सेवानिवृत्त कैप्टन सीडी शर्मा ने की। इस दौरान 150 के करीब विभिन्न गांवों के सेवानिवृत्त लोगों ने भाग लिया। बैठक में लोगों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
बैठक में रखा जिसमें गर्मी में कंडी तथा पहाड़ी क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत हो जाती है। इससे निपटने के लिए विभाग को तैयारी रखनी चाहिए। सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी पर भी बातचीत की। हमें गरीबों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से मिलना चाहिए। सभी समस्याओं को सुनने के बाद सभा के प्रधान सीडी शर्मा की तरफ से फैसला लिया गया कि एक जल्द ही एक ज्ञापन उपायुक्त को दिया जाएगा। बैठक में सूबेदार मेजर फरजूल सिंह, गुलबदन सिंह, कैप्टन सुखदेव सिंह, प्रभात सिंह, सुखदेव सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद