डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा बाढ़ नयंत्रण व संचाई वभाग के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए?
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने शनिवार को बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ब्लॉक मैरा मेंदरिया और चौकी चौरा की नई परियोजना पर चर्चा की। सुरेश शर्मा ने कहा पिछले दिनों बरसात में लोगों के घरों और जमीनों को नुकसान पहुंचा है। जो उस समय तत्कालीन काम लोगों द्वारा बताए गए उनको जल्दी पूरा किया जाए। जिन काम के टेंडर हो चुके हैं उनको जल्द किया जाए।
केंद्र प्रायोजित योजना के अंतर्गत कयूर नाला, कठार नाला, बड़ूई नाला, बाला नाला, गोदन नाला, सियाल नाला का काम किया जाए। हाल ही में 60 लाख के टेंडर कठार, मिनी फंडवाल लिफ्ट इरिगेशन स्कीमों के विकास के लिए जारी किए गए हैं। उनका काम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा मेयाड़ी लिफ्ट इरिगेशन, बलसरो, लिफ्ट इरीगेशन, मनोआ लिफ्ट इरिगेशन स्कीमों का मरम्मत कार्य का टेंडर लगाकर प्रक्रिया को पूरा करने को कहा। बैठक में एक्सईएन अजय गुप्ता, एईई देसराज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद