फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जियो पोता घाट पर जल शक्ति वार्ट्स वर्क्स कर्मचारी एसोसिएशन के कर्मचारियों की बैठक प्रधान बीरबल शर्मा की अगुवाई में हुई। उपस्थित कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श किया। कर्मचारियों ने गृह मंत्री अमित शाह के जम्मू आगमन पर डेलीवेजर कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग की।
विज्ञापन

मौके पर डेलीवेजर कर्मचारियों की अखनूर डिवीजन कमेटी का गठन किया गया। इसमें अजय कुमार को अध्यक्ष, अशोक भगत को महासचिव, कस्तूरी लाल, अशोक सिंह को कार्यकारिणी उपाध्यक्ष और गार सिंह, मनहोर लाल, मंगत राम सभी को उपाध्यक्ष बनाया गया। सिकंदर लाल को कोषाध्यक्ष, जोगिंदर पाल, सरदार खान, रमन कु मार, सातपाल, सुनील कुमार सभी को सचिव बनाया, लतीफ हुसैन, भूषण कुमार, सनी कुमार, संजीव कुमार को सदस्य बनाया गया। बैठक में राम कृष्ण, कुलदीप कुमार, बलभान सिंह, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें