फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक खेती से किसानों को करें जागरूक : डुल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आधुनिक तकनीक से खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। ये निर्देश कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अटल डुल्लू ने शनिवार को विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं और संभाग में लागू किए जा रहे अन्य प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने पर काम कर रही है। किसानों को आने वाले समय में सशक्त बनाया जाएगा। वर्तमान समय में खरीफ का मौसम है। एसीएस ने अधिकारियों को विशेष रूप से सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन के साथ समन्वय में काम करने पर जोर दिया। इससे सिंचाई समय पर हो सकेगी। कृषि से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्रों के परिवारों की आय बढ़ाने के लिए सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया जाए। डुल्लू ने कृषि विश्वविद्यालय और विभाग के बीच तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जीआई टैगिंग के लिए चिह्नित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना चाहिए। कृषि निदेशक कश्मीर मोहम्मद इकबाल ने संभाग में विभिन्न केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें