फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर बजाने पर अब शिवसेना डोगरा फ्रंट भी मुखर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में ऊंची आवाज से बजाए जा रहे लाउडस्पीकर पर अब शिवसेना डोगरा फ्रंट एंड भी मुखर हो गई है। लाउडस्पीकर हटाने की मांग को लेकर फ्रंट ने शनिवार को रानी पार्क में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लाउडस्पीकर बंद करो के नारे लगाए।
विज्ञापन

अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि मंदिरों के शहर में नियमों की अवहेलना हो रही है, कई धार्मिक स्थलों पर ऊंची आवाज से लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा रहा है। चेतावनी दी कि सरकार ने इसे नहीं रोका तो मस्जिदों के बाहर हनुमान चालीसा बजने लगेगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों पर प्रतिबंध लगना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। रात दस से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक लगाई है। आदेश यह भी है कि स्कूलों और अस्पतालों के आसपास लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं होना चाहिए। बीते रोज भी जीजीएम साइंस कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज के पास मस्जिद में दोपहर को ऊंची आवाज में लाउडस्पीकर बजाने का विरोध किया। छात्रों ने मस्जिद में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने या इसे हटाने की मांग की है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान अभिषेक, बंटू, दीपू, राहुल, विजय, रामपाल, गीता, वीना, सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें