बाड़ी ब्राह्मणा। सॉफ्ट ड्रिंक बनाने वाली पेप्सी फैक्ट्री में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति मौत हो गई। वह फैक्ट्री परिसर में ही रहता था। पुलिस ने इस मामले धारा 174 के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिस्त्री सोरेन (40) साल निवासी झारखंड, मौजूदा समय में पेप्सी फैक्ट्री में ही रहता था, और बतौर मजदूर काम करता था। रोजाना की तरह काम खत्म करने के बाद वह सोने के लिए चला गया, सुबह जब वह नहीं उठा, तो फैक्ट्री के दूसरे लोगों ने उसका दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने के बाद जब अंदर जाकर देखा गया तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसके बारे में बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।