फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा के बुद्धवानी में होगा अति महा विष्णु यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के बुद्धवानी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में अति महाविष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। संत बाल योगेश्वर महाराज ने उक्त स्थान को चिह्नित कर लिया है। उन्होंने स्थानीय लोगों व मंदिर विकास कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर इस बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

भगवान जगन्नाथ मंदिर कमेटी के प्रधान कृष्ण लाल के अनुसार संत बाल योगेश्वर महाराज ने मंदिर के साथ मैदान का जायजा लिया व उक्त स्थान को अति महाविष्णु यज्ञ के लिए चिह्नित कर लिया है। गौरतलब है कि संत बाल योगेश्वर महाराज ने जम्मू-तवी से यज्ञ शुरू किए। जो सांबा, राजपुरा व बिलावर आदि तक यज्ञ कर सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागृत किया। अब एक बार फिर से सांबा में यज्ञ होने जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर विचार विमर्श चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें