फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डीपीसी में देरी पर मास्टरों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जम्मू और कश्मीर के अध्यक्ष ने रतन शर्मा की अध्यक्षता में अपनी बैठक में 2014 से लंबित शिक्षक से मास्टर तक की डीपीसी में देरी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग निदेशालय इसके लिए मानदंड तय करने में विफल रहा।
विज्ञापन

बैठक में कहा कि हमारा मानना है कि वे देरी की रणनीति में लगे हुए हैं और हमारे पास समय काफी है। स्कूल शिक्षा निदेशक द्वारा कई बार शिक्षकों को डीपीसी कराने का आश्वासन देने के बाद भी डीपीसी करना हास्यास्पद प्रतीत हो रहा है। विभाग इस तरह की देरी की रणनीति से शिक्षकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है। कुछ वर्षों से विभाग द्वारा बार-बार प्रयास करने के बाद भी कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय इसके लिए संपर्क करने पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ झूठे वादे कर रहा है। देरी की ये रणनीति केवल कैरियर के विकास में बाधा डालती है जिससे अविश्वास पैदा होता है। एबीआरएसएम ने जल्द ही डीपीसी आयोजित नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें