फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: ढांगरी हत्याकांड में शक के आधार पर दर्जनों लोगों से पूछताछ, जंगलों में चलाया जा रहा तलाशी अभियान

Thu, 05 Jan 2023 02:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न इलाकों से दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उनके फोन कॉल की डिटेल खंगाली जा रही है। इसके अलावा बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है। 
विज्ञापन
राजोरी हमले के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर सुरक्षाबल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ढांगरी हत्याकांड को तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस और सेना के हाथ खाली हैं। उन्हें अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। हालांकि पुलिस ने शक के घेरे में आने वाले दर्जन भर लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन


बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन भी जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजोरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न इलाकों से दर्जन के करीब लोगों को हिरासत में लिया है। उनके फोन कॉल की डिटेल खंगाली जा रही है।

उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है, लेकिन फिलहाल अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा, जिससे उन आतंकवादियों तक पहुंचा जा सके, जिन्होंने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया और अंधेरे में फरार हो गए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पूरे मामले की कड़ी निगरानी करने और सर्च ऑपरेशन और अन्य जांच के मामले को करीब से देखने के लिए एडीजीपी मुकेश सिंह ने राजोरी में डेरा डाला हुआ है। बुधवार को कुछ इलाकों में सर्च ऑपरेशन में एडीजीपी स्वयं साथ रहे, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

सूत्रों के अनुसार सेना और पुलिस संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन में ढांगरी, बल, जराला, बिंडी, जामोला  नगुन, नगरोटा, पलमा, पोठा, सरानु आदि जंगलों के साथ-साथ कोटधारा, मेहरा, पीर कंजू के जंगलों में चप्पा-चप्पा खंगाल रही है। जंगलों के आसपास के घरों में भी तलाशी ली जा रही है। लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन फिलहाल कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें