कारोना संक्रमण के कारण उत्पन्न हालात के कारण गरीबों और जरूरतमंद लोगों को अतिरिक्त मुफ्त राशन वितरित किया जाए। यह बात उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सिविल सचिवालय में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में मजबूत सार्वजनिक वितरण प्रणाली का आह्वान किया है। वितरण श्रृंखला को सुचारु बनाने, लाभार्थियों को 100 प्रतिशत आधार सीडिंग करने, नागरिकों को अधिकतम लाभ के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न की उपलब्धता को युक्तिसंगत बनाने के निर्देश दिए।
कोविड-19 स्थिति के कारण गरीबों और जरूरतमंदों को होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न का निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया।
उप-राज्यपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री के प्रौद्योगिकी संचालित प्रणाली सुधारों का हिस्सा वन नेशन, वन राशन कार्ड ने गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाया है। मई-2011 में विभिन्न योजनाओं के तहत एक लाख मीट्रिक टन से अधिक आवंटन किया गया।
यह भी पढ़ें-
एटीएम में बवाल: लड़का बोला- जल्दी पैसे निकालने दो, पाकिस्तान पर बम फेंकने जाना है, जानिए फिर क्या हुआ