फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Navami 2023: जम्मू में महानवमी पर मंदिरों में बढ़ी भीड़, साख विसर्जन के लिए तवी पहुंचे भक्त

Mon, 23 Oct 2023 03:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नौ दिनों तक चले नवरात्र के अंतिम दिन मां भगवती की पूजा-अर्चना में इस्तेमाल पूजन सामग्री के साथ साख का विसर्जन किया जा रहा है। जम्मू में तवी नदी सहित अन्य नहरों के किनारे साख विसर्जन के लिए लोग पहुंचे।
विज्ञापन
नन्हें बच्चे संग साख विसर्जन को पहुंचीं महिला - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मंदिरों और घरों में मां भगवती की पूजा आराधना के साथ ही हवन और आरती की गई। जम्मू व आसपास के क्षेत्र के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मां की आराधना का अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं। भक्तों ने घरों में भी विधि विधान से पूजन के साथ ही हवन किया। महानवमी पर कन्या पूजन के साथ सोमवार को नवरात्र संपन्न हो जाएंगे।

विज्ञापन




नौ दिनों तक चले नवरात्र के अंतिम दिन मां भगवती की पूजा-अर्चना में इस्तेमाल पूजन सामग्री के साथ साख का विसर्जन किया जा रहा है। जम्मू में तवी नदी सहित अन्य नहरों के किनारे साख विसर्जन के लिए लोग पहुंचे। जम्मू में देवी की भेंटों और मंत्रों से पूरा शहर भक्तिमय बना हुआ है। कई जगह भक्तों के द्वारा कन्या पूजन कर विधि विधान से आरती की गई।

मंदिरों के शहर जम्मू के बावे वाली माता, रघुनाथ मंदिर, पीर खो गुफा मंदिर, कोल कंडोली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। सुबह से ही हवन और पूजन का कार्यक्रम चल रहा है। 
विज्ञापन


विजयादशमी की तैयारियां अंतिम चरण में

शहर में विजयादशमी पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के परेड ग्राउंड और गांधीनगर में दशहरा मैदान में विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। यहां रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए जाएंगे। परेड मैदान में सबसे बड़ा 60 फीट ऊंचा रावण का पुतला होगा, जिसे स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को तीनों पुतलों को खड़े करने का काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें