फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Machail Yatra : मचैल यात्रा आज से, गुलाबगढ़ से हेलिकॉप्टर सेवा भी मिलेगी, जानें कितना है किराया

Thu, 25 Jul 2024 12:23 AM IST
गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इसके लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी आज से सुचारू हो जाएगी। 2023 में दो वर्ष के लिए चुनी गई दो कंपनियां (आर्यन और हिमालयन एविएशन) हेलिकॉप्टर सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
मचैल माता यात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग की प्रसिद्ध मचैल माता यात्रा आज से शुरू होगी। इसके लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी इसी दिन से सुचारू हो जाएगी। 2023 में दो वर्ष के लिए चुनी गई दो कंपनियां (आर्यन और हिमालयन एविएशन) हेलिकॉप्टर सेवाएं देंगी। गुलाबगढ़ से मचैल का एकतरफ किराया 3790 रुपये और दोनों तरफ का 7580 रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन


हेलिकॉप्टर सेवा की बुकिंग ऑनलाइन और एजेंट के माध्यम से की जाएगी। इसमें एकतरफा और दोनों तरफ की सुविधा लेने का प्रावधान किया गया है। उधर, मंगलवार को हेलिकॉप्टर सेवा शुरू करने से पहले गुलाबगढ़ से मचैल तक निरीक्षण किया गया। हेलिकॉप्टर पहले मचैल पहुंचे और फिर वहां से लौट गए। यात्रा की प्रक्रिया शुरू होने से मचैलवासियों में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें