फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कॉस्ट के विद्यार्थी भी पशुपालकों को जागरूक करने में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में लंपी बीमारी से ग्रस्त पशुओं के ठीक होने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इससे डेयरी संचालक और पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। उधर स्कास्ट (शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय)की ओर से प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को भी लंपी के बारे मेें पशुपालकों को जागरूक करने के लिए क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

डेयरी संचालक सेवक राम के अनुसार जैसे ही बीमारी के लक्षण दिखाई दिए, विभाग के डॉक्टरों से उपचार शुरू करवा दिया। अब बीमार पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार है। उधर, पशुपालन विभाग के डॉक्टर अभिषेक हंस के अनुसार वैक्सीन की रफ्तार को तेज किया गया है। जिन पशुपालकों ने उपचार करवाया है, उनके पशु ठीक हो रहे हैं। दवाइयां भी मिल रही हैं। विभाग के डॉक्टरों का कहना है कि पशुपालकों को संक्रमण से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
कंट्रोल रूम में अब इक्का-दुक्का कॉल ही आ रही
पशुपालन विभाग के मुख्य जिला अधिकारी डॉ. राहुल देव ने कहा कि पशुपालकों की ओर से अब इक्का-दुक्का कॉल ही कंट्रोल रूम में आ रही है, वह भी वैक्सीन को लेकर है। जिले के सभी पशुओं को वैक्सीन लगाई जाएगी। गोशाला में टीमें पहुंचकर वैक्सीन लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें