फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप-राज्यपाल ने कहा: छात्रों को टीका लगाने के बाद इसी महीने खुलेंगे कॉलेज-विश्वविद्यालय, घाटी में सुरक्षा की स्थिति काफी बेहतर

Thu, 02 Sep 2021 01:00 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

18 वर्ष से ऊपर के सभी छात्रों को टीका लगने के बाद इसी महीने कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खोले जाएंगे। 
विज्ञापन
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर के सभी छात्रों को टीका लगने के बाद इसी महीने कॉलेज और विश्वविद्यालय फिर से खोले जाएंगे। इसके बाद छोटे बच्चों के स्कूल खोलने पर विचार किया जाएगा। अभिभावकों की मांग से वह अवगत हैं। कोशिश की जा रही है कि इस महीने में 18 वर्ष के ऊपर के बच्चों को कोरोनारोधी टीका लगा दिया जाए। 

विज्ञापन


बुधवार को शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए ग्रामीण उद्यम त्वरित कार्यक्रम ‘साथ’ का शुभारंभ करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश की महिलाओं की आर्थिक दशा को बदलने में साथ योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। घाटी में एक वर्ष के भीतर 11 हजार और स्वयं सहायता समूह खोले जाएंगे। वर्तमान में 48000 समूह चल रहे हैं। इनमें करीब 4 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार दिलाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा और वह आत्मनिर्भर होने के साथ आर्थिक रूप से भी मजबूत भी बनेंगी।

विज्ञापन

घाटी में सुरक्षा की स्थिति काफी बेहतर

उप-राज्यपाल ने पंचायती सदस्यों की सुरक्षा पर कहा, मुझे लगता है कि सुरक्षा की स्थिति काफी बेहतर है। घाटी में थोड़ी चुनौती रहती है। इसे और बेहतर बनाएंगे। सरकार पूरी तरह से पंचायती सदस्यों की सुरक्षा के प्रति सचेत है। इस बारे में सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक हिदायत भी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें