कुछ आतंकियों की पहचान सेवानिवृत्त पाकिस्तानी सैनिकों के तौर पर हुई
उत्तरी कमान प्रमुख ने कहा कि पिछले साल इन क्षेत्रों में आतंकवादी घटनाओं में 10 नागरिकों की जान चली गई। हमें स्थानीय स्रोतों से कुछ आतंकवादी ठिकानों के बारे में जानकारी मिली। वे ढांगरी हमले में भी शामिल थे। साथ ही एलओसी पार करके देश में दाखिल हुए कुछ आतंकवादियों की पहचान सेवानिवृत्त पाकिस्तानी सैनिकों के रूप में हुई है।
राजोरी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक टॉप कमांडर 'कारी' समेत दो को मार गिराया है। कारी बहु प्रशिक्षित होने के साथ ही स्नाइपर भी था। सेना ने आगे बताया कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। माना जाता है कि कारी ने कई हमलों को अंजाम दिया था, जिसमें ढांगरी दोहरा आतंकी हमला भी शामिल था। दोनों आतंकियों का खात्मा इन जिलों में आतंकवाद को बढ़ावा देने के मंसूबे पालने वालों के लिए तगड़ा झटका है।