अंकुर शर्मा ने लोकसभा चुनावों में एकम सनातन भारत पार्टी के मुद्दे का समर्थन करने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में एकता और प्रगति को बढ़ावा देने, राजनीतिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
एकम सनातन भारत पार्टी (पहले इकजुट जम्मू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर शर्मा ने सोमवार को जम्मू लोकसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए आवेदन किया है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अंकुर शर्मा ने लोकसभा चुनावों में एकम सनातन भारत पार्टी के मुद्दे का समर्थन करने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में एकता और प्रगति को बढ़ावा देने, राजनीतिक सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
जम्मू सीट से भाजपा उम्मीदवार जुगल किशोर हैं मैदान में, रमण भल्ला दो अप्रैल को भरेंगे पर्चा
वर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर ने 30 मार्च को एक बार इस सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। अपनी जीत के लिए वह लगातार लोगों के बीच में पहुंच रहे हैं। जम्मू सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह, जगदीश राज और चरणजीत चरगोत्रा नामांकन भर चुके हैं। कांग्रेस के प्रत्याशी रमण भल्ला दो अप्रैल को नामांकन भरेंगे।