फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: जम्मू सीट से जुगल किशोर समेत दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, जनसभा से किया शक्ति प्रदर्शन

Sun, 31 Mar 2024 12:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर ने नामांकन से पहले रोड शो में शक्ति प्रदर्शन किया। इंदिरा चौक जम्मू से जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक रैली की शक्ल में पार्टी समर्थक पहुंचे।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर भाजपा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर सहित दो ने जम्मू संसदीय सीट से नामांकन भरा। इसमें एक नामांकन निर्दलीय उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह का है। इससे पहले जगदीश राज और चरणजीत चरगोत्रा नामांकन भर चुके हैं, जिससे इस सीट पर अब तक चार उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा के मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से रमण भल्ला दो अप्रैल को नामांकन भरेंगे।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर ने नामांकन से पहले रोड शो में शक्ति प्रदर्शन किया। इंदिरा चौक जम्मू से जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय तक रैली की शक्ल में पार्टी समर्थक पहुंचे। इसमें महिला समर्थकों ने पार्टी के चिह्न के रूप में साड़ियां पहन रखी थीं।

जुगल किशोर का कई जगहों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। नामांकन के बाद शहीदी चौक स्थित कांग्रेस मुख्यालय के साथ जुगल ने रैली की। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी ने दावा किया कि देशभर में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी। डेलीवेजरों को स्थायी करने के सवाल पर जुगल किशोर ने वादा किया कि मांगों पर गंभीरता से काम किया जाएगा। जम्मू कश्मीर विकसित केंद्र शासित प्रदेश बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें