एंबुलेंस सहित विशेष डॉक्टरों की टीम और फायर ब्रिगेड रहेगी तैनात
लगातार बढ़ती गर्मी के चलते रैली स्थल पर 50 कनाल भूमि पर विशेष पंडाल तैयार किया जा रहा है, ताकि बारिश एवं धूप से भी बचाव किया जा सके। इसके चलते वाटर प्रूफ पंडाल तैयार किया जाएगा। रैली स्थल पर एंबुलेंस सहित इमरजेंसी के लिए एक विशेष डॉक्टरों की टीम भी तैनात रहेगी। अग्निकांड जैसी घटना से बचने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन भी तैनात किए जाएंगे। पीने के पानी की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।
आम जनता, पार्टी पदाधिकारी व मीडिया कर्मियों के लिए रैली स्थल में प्रवेश के लिए अलग-अलग एंट्री प्वांइट बनाए जा रहे हैं। जहां पर जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। संदिग्ध वस्तुएं, बीड़ी, सिगरेट, माचिस, लाइटर आदि का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा।