फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: जम्मू सीट पर डॉक्टर और वकील भी मैदान में, छह प्रत्याशी दसवीं पास, ये हैं सबसे युवा प्रत्याशी

Thu, 11 Apr 2024 03:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमित कुमार, जम्मू

सार

भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर (61) सहित छह प्रत्याशी शैक्षणिक योग्यता में दसवीं पास हैं। भाजपा के प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी रमण भल्ला (61) बेचलर इन साइंस और लॉ हैं। 
विज्ञापन
जम्मू-रियास लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संसदीय सीट पर 22 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें मौजूदा सांसद व भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर (61) सहित छह प्रत्याशी शैक्षणिक योग्यता में दसवीं पास हैं। भाजपा के प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस से प्रत्याशी रमण भल्ला (61) बेचलर इन साइंस और लॉ हैं। 

विज्ञापन


इस सीट पर वकील और डाक्टर भी मैदान में हैं। उम्र की बात करें तो सबसे उम्रदराज 75 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी सतीश पुंछी (दसवीं पास) और नेशनल अवामी यूनाइटेड पार्टी से सबसे कम उम्र की 30 वर्षीय प्रत्याशी शिखा बंद्राल हैं। इन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से 2020 में बेचलर ऑफ आर्ट्स किया है।

इस सीट से शपथ पत्र में सभी 22 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी दी है। भाजपा प्रत्याशी जुगल किशोर ने जेएंडके स्टेट बोर्ड जम्मू से 1981 में दसवीं पास की थी। इसी तरह निर्दलीय उम्मीदवार प्रिंसिपल सीडी शर्मा (63) एमए इकनॉमिक्स, बीएड व बीए एलएलबी, निर्दलीय प्रत्याशी परसीन सिंह (43) बारहवीं पास साइंस विषय, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश कुमार तल्ला (60) दसवीं पास, निर्दलीय प्रत्याशी अतुल रैना (38) राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान (डीम्ड यूनिवर्सिटी) श्री रणवीर कैंपस कोट भलवाल जम्मू से आचार्य (एमए) फलित ज्योतिष 2013 में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रत्याशी नरेश कुमार चिब (63) बीए प्रीवीन्स (बीए दूसरा वर्ष 1980), निर्दलीय प्रत्याशी विक्की कुमार डोगरा (38) श्री दशमेश एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन बिश्नाह से दसवीं पास, हिंदुस्तान शक्ति सेना से प्रत्याशी गणेश चौधरी (37) नौंवी (अंडर मैट्रिक), निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत (41) हायर सेकंडरी पार्ट दूसरा, दो वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा, आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक से कारी जहीर अब्बास भट्टी (52) नेशनल इंस्टीट्यूट आफ इलेक्ट्रानिक एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलाजी से 2009 में डिप्लोमा हैं। 

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से रतन लाल (50) दसवीं पास, एकम सनातन भारत दल से प्रत्याशी अंकुर शर्मा (37) बीटेक (आईटी) और एलएलबी, निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. प्रिंस रैना (37) एमबीबीएस, एमएस, डीएनबी, एमसीएच हैं और आर्थोपेडिक सर्जन हैं, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह (66) बीए पास हैं। 

निर्दलीय प्रत्याशी बंसी लाल (58) मिडिल स्टेंडर्ड पास, जम्मू-कश्मीर नेशनलिस्ट पीपुल्स फ्रंट से स्वामी दिव्या नंद (60) कोई अकादमिक शैक्षणिक योग्यता नहीं, गुरुकुल से हिंदू धार्मिक किताबों की पढ़ाई की है। इसके अलावा निर्दलीय उम्मीदवार शब्बीर अहमद (38) बीए, निर्दलीय प्रत्याशी राज कुमार (49) इग्नू से बारहवीं पास, बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी जगदीश राज (70) जेएंडके बोर्ड से दसवीं पास हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें