फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election 2024: यहां मतदाता पर्ची सिर्फ अंग्रेजी और उर्दू भाषा में, हिंदी गायब; इसलिए घर-घर जा रहे बीएलओ

Sun, 21 Apr 2024 01:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में मतदाता पर्ची सिर्फ अंग्रेजी और उर्दू भाषा में है, मतदाता पर्ची से हिंदी गायब है। बीएलओ घर-घर जाकर पर्चियां बांट रहे हैं। साथ ही लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पर्ची दिखाते हुए मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संसदीय सीट पर मतदान 26 अप्रैल को है। इसके लिए राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। शहर में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन


जम्मू पश्चिम के विभिन्न इलाकों में मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है। वहीं शेष को एक दो दिन में कर दिया जाएगा। शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जिला निर्वाचन कार्यालय को रिपोर्ट भी भेजी जा रही है।

मतदान के लिए जागरूक करते हुए विद्यार्थी - फोटो : संवाद
घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का हो रहा वितरण

बीएलओ अब घर-घर जाकर मतदाता पर्ची का वितरण कर रहे हैं। लोगों को मिल रही मतदाता पर्ची में अंग्रेजी और उर्दू भाषा है। इसमें हिंदी भाषा गायब है। इसको लेकर भी मतदाता अपना रोष जता रहे हैं। लोगों को कहा कि हिंदी प्रदेश की आधिकारिक भाषा है। ऐसे में मतदाता पर्ची पर हिंदी न होना हिंदी भाषा का अपमान करने जैसा है।

मतदाता पर्ची पर एक क्यूओर कोड भी दिया है जिसे स्कैन करने पर चुनाव से जुड़ी जानकारी मिलेगी। इसके साथ मतदान का समय सुबह सात से शाम छह बजे तक बताया गया है।
विज्ञापन

मतदान के लिए जागरूक करते हुए विद्यार्थी - फोटो : संवाद
26 अप्रैल को मतदान

जम्मू लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना है। उधमपुर सीट पर पहले चरण में मतदान हो चुका है। इसके साथ ही तीसरे चरण में अनंतनाग-राजोरी सीट पर, 
चौथे चरण में श्रीनगर सीट पर और पांचवे चरण बारामुला सीट पर मतदान होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें