पुंछ: ओजीडब्ल्यू से बरामद पिस्टल और ग्रेनेड
- फोटो : संवाद
रियासी में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, दो आईईडी बरामद
इससे पहले शनिवार को रियासी जिले के दलास बरनेली इलाके में एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की साजिश को विफल कर दिया। इस ठिकाने से दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) व अन्य विस्फोटक बरामद किया गया है। एक आईईडी टेप रिकॉर्डर व दूसरी कैलकुलेटर से जुड़ी हुई थी। रियासी जम्मू संसदीय सीट का हिस्सा है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
एक सप्ताह पहले माहौर में आतंकी ठिकाना किया था ध्वस्त
रियासी जिले के माहौर के लांचा इलाके में 13 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी), दो पिस्तौल, 400 ग्राम विस्फोटक पाउडर, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया था। आईईडी को एक टिफिन बॉक्स में छिपा कर रखा गया था।