फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी मुसलमानों ने पेश की मिसाल, शिवरात्रि पर की मंदिरों की सफाई

Fri, 24 Feb 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
मंदिर की सफाई करते कश्मीरी मुसलमान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल इलाके में महाशिवरात्रि पर एक बार फिर से सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन


कश्मीरी समुदाय के लोगों ने क्षेत्र के नंद किशोर मंदिर परिसर की सफाई की। वे हाथों में अंग्रेजी में लिखी तख्तियां लिए हुए थे जिस पर लिखा था कि लेट्स सेलिब्रेट नेक्सट हेरथ टुगेदर (अगली शिवरात्रि हम एकसाथ मनाएंगे)। 

इस अवसर पर स्थानीय निवासी ग़ुलाम मोहम्मद ने कहा कि कश्मीर हमेशा से रिवायती भाईचारे का प्रतीक रहा है और कश्मीरी पंडित हमारे समाज का हिस्सा रहे हैं। उनके बिना हम अधूरे हैं और हमारे बिना वे। इसलिए हम चाहते हैं कि वह लोग वापिस आएं ताकि वह रिवायती भाईचारा फिर से कायम हो और अगली शिवरात्रि हम एक साथ मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगती में मुसलमानों ने कश्मीरी पंडितों के साथ मनाई शिवरात्रि

महाशिवारात्रि - फोटो : FILE PHOTO
उधर, कश्मीर से मुसलमानों के एक ग्रुप ने जम्मू के जगती पहुंचकर कश्मीरी पंडित समुदाय के बीच शिवरात्रि मनाई। उन्होंने कश्मीरी पंडितों को अखरोट तथा नंदड़ूू (कमल के फूल का तना) दी।

स्वयंसेवी संगठन मदर हेल्पेज के बैनर के तहत पहुंचे कश्मीरी मुसलमानों ने पंडित समुदाय को शिवरात्रि की मुबारकवाद दी। संस्था के रिजवान हुसैन ने बताया कि कश्मीर की संस्कृति हिंदू और मुसलमानों की रही है। वे चाहते हैं कि कश्मीरी पंडित फिर से घाटी में बसें और भाईचारे की भावना प्रबल हो। फिर से मिली जुली संस्कृति के तहत कश्मीर का गौरव लौटे।     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें