फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन भर बिजली बहाली का इंतजार करते रहे कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव के साथ आसपास के कई गांवों में सोमवार को अघोषित बिजली कटौती के कारण करीब पांच हजार से अधिक आबादी को दिक्कतें उठानी पड़ीं। सुबह छह बजे से गुल हुई बिजली शाम पांच बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

स्थानीय देवेंद्र कुमार ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती के कारण पूरा दिन उमस भरी गर्मी में परेशान होना पड़ा। युवा आशीष ने कहा कि बिजली विभाग से कई बार सही प्रकार से बिजली देने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। इससे आए दिन लोगों को परेशान होना पड़ता है। राज सिंह ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर महीने बिजली के बिलों का भुगतान बराबर करने के बावजूद भी बिजली नहीं मिलती।
बिजली पर निर्भर कारोबारी नरेश ने कहा कि पूरा दिन बिजली गुल रहने से कोई कामकाज नहीं कर पाए। लोगों ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे, और अघोषित बिजली कटौती के सिलसिले पर अंकुश लगाए। नहीं तो आने वाले दिनों में लोग सड़कों पर उतर कर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस संबंध में बिजली विभाग के एईई अश्विनी कुमार ने बताया कि 11 केवी लाइन में फॉल्ट हो जाने से बिजली सप्लाई बाधित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें