रियासी। नगर के वार्ड चार के मुख्य बाजार में स्थित भगवान श्री गणेश मंदिर में गणेशोत्सव का अयोजन किया जाएगा। यह उत्सव को 10 से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। उत्सव का अयोजन स्थानीय गणेश उत्सव मंडली की तरफ से किया जाएगा।
सदस्यों ने बताया कि इस दौरान मंदिर में भगवान गणेश की मूर्ति को प्रतिष्ठापित किया जाएगा और दस दिन तक सुबह-शाम पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान कोविड एसओपी का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पंडाल में आने वालों के लिए मॉस्क पहनना अनिवार्य होगा। मौके पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की जाएगी। 10वें दिन मूर्ति को चंद्रभागा दरिया में विसर्जित किया जाएगा। गणेश उत्सव मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।