फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल बोले: शहीद एसपीओ के परिवार वालों को मिलेगी10 लाख की आर्थिक सहायता, आतंकियों को चुकानी होगी भारी कीमत

Tue, 29 Mar 2022 02:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस के ए वतन तेरे लिए समारोह में उप राज्यपाल ने कहा आतंकियों को भारी कीमत चुकानी होगी। अन्य एसपीओ भाई को पुलिस में कांस्टेबल पद पर बहाली के आदेश दो दिन में जारी करने का भी एलान। 
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले में मारे गए एसपीओ इशफाक अहमद के परिवार वालों को 10 लाख रुपये सहायता की घोषणा की। साथ ही एक अन्य एसपीओ भाई को पुलिस में कांस्टेबल पद पर बहाली के आदेश दो दिन में जारी करने का भी एलान किया। वह पुलिस के ए वतन तेरे लिए विषय पर आयोजित समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकियों को भारी कीमत चुकानी होगी, यह साफ संदेश है। हमने सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे रखी है वे आतंकियों तथा उनके सहयोगियों को पूरी तरह कुचल दें।  उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर तेजी से सामाजिक-आर्थिक विकास के रास्ते पर चल रहा है।

आतंकी तथा देशविरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जा सकती है। उनकी संपत्तियां जब्त की जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि पूरा देश उनके पीछे खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्ष्य एक राष्ट्र, एक विधान, एक प्रधान व एक निशान को पूरा करने के लिए समान समाज की स्थापना की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी दिलबाग सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे पुलिस परिवारों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मोहिउद्दीन के बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च पुलिस वेलफेयर सोसाइटी उठाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें