फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने किया ऐलान: हैदरपोरा मुठभेड़ का हफ्तेभर में सच आएगा सामने, टारगेट किलिंग के दोषी भी बख्शे नहीं जाएंगे

Sat, 20 Nov 2021 09:19 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हैदरपोरा मुठभेड़ मामले का सच चार से पांच दिन के भीतर सबके सामने होगा। इसमें जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Manoj Sinha - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हैदरपोरा मुठभेड़ मामले का सच चार से पांच दिन के भीतर सबके सामने होगा। इसमें जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। शहर के चांदनगर गुरुद्वारे में माथा टेकने पहुंचे एलजी ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि यह अवसर हटकर विषय पर बोलने का नहीं है, लेकिन वह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि सरकार इन मामलों को लेकर गंभीर है।

विज्ञापन


टारगेट किलिंग पर उन्होंने कहा कि जो भी इन घटनाओं के पीछे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सिख समुदाय की ओर से पंजाब को राजभाषा का दर्जा देने की मांग का जिक्र करते हुए एलजी ने कहा कि आधिकारिक भाषा अधिनियम 2020 में पंजाबी शामिल नहीं की गई है, लेकिन इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा।  

फारूक ने कहा-कानून का शासन बना रहे
पीपुल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन (पीएजीडी) ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से यह सुनिश्चित करने की अपील की है कि जम्मू-कश्मीर में कानून का शासन बना रहे और हैदरपोरा मुठभेड़ में नागरिकों की हत्या में शामिल अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए। पीएजीडी के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र को शुक्रवार को मीडिया को जारी किया । 
विज्ञापन


न्यायिक जांच हो: मीर
जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीए मीर ने शुक्रवार को कहा कि हैदरपोरा मामले में मजिस्ट्रियल जांच की जगह न्यायिक जांच होनी चाहिए। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का आदेश वारदात पर परदा डालने का काम है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें