उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद अंतिम सांसें गिन रहा है। हाल की आतंकी घटनाएं पाकिस्तान की हताशा का संकेत है। रविवार को रियासी जिले में सब्सिडियरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 16वें बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स (बीआरटीसी) बैच की पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि हमें आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को पकड़ना होगा, जो उन्हें पनाह दे रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान का स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, "आतंकवाद अपनी अंतिम सांसें ले रहा है और इसने हमारे पड़ोसी, आतंक के निर्यातक को हताश कर दिया है। हाल की आतंकी घटनाएं हमारे दुश्मन की हताशा का संकेत हैं।"