फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: एलजी मनोज सिन्हा ने देशभर के बाबा बर्फानी के भक्तों को अमरनाथ यात्रा के लिए आमंत्रित किया

Thu, 16 May 2024 06:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू कश्मीर

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को देश-विदेश से श्रद्धालुओं को 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को देश-विदेश से श्रद्धालुओं को 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने श्रद्धालुयों से समानता, भाईचारा, मानवता और सद्भावना दूत बनने का आग्रह किया।

विज्ञापन


कटड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान एलजी सिन्हा ने कहा, "अमरनाथ यात्रा अगले महीने की 29 तारीख से शुरू होगी। मैं देश-विदेश से भक्तों को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आमंत्रित करता हूं। मैं उन्हें बाबा अमरनाथ और माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भी प्रोत्साहित करता हूं।"

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की घोषणा के अनुसार, दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 52 दिवसीय तीर्थयात्रा 29 जून को शुरू होगी और 19 अगस्त को समाप्त होगी।
विज्ञापन


अपने संबोधन में, एलजी ने दैनिक जीवन में गुरु की शिक्षाओं को आत्मसात करने और हमारे समाज में एकता के बंधन को मजबूत करने के लिए वेदांत अभ्यास के तीन स्तंभों - श्रवण, मनन और निधिध्यासन पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने कहा, "आध्यात्मिक विकास प्राप्त करने और अपनी दिव्यता को जागृत करने के लिए धार्मिक जीवन ही एकमात्र मार्ग है।" उन्होंने भक्तों से संदेशवाहक बनने और समाज में भागवत के संदेश और दृष्टिकोण का प्रसार करने और लोगों को समानता, भाईचारे, मानवता और सद्भाव के लिए खुद को समर्पित करने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें