फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यूली में तेंदुए की दस्तक से दहशत

Thu, 09 Apr 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरमंडल क्षेत्र के क्यूली में तेंदुए ने दहशत मचा रखी है। तेंदुआ मवेशियों को शिकार बना रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि तेंदुए को पकड़ कर राहत दी जाए।
विज्ञापन


ग्रामीण ताजदीन और हशरदीन ने बताया कि दो दिन पहले सभी लोग घर में सो रहे थे। बिजली भी बंद थी। तभी आधी रात को डरावनी आवाजें आने लगीं।

ताजदीन के अनुसार उन्होंने खिड़की से बाहर देखा, तो उनके होश उड़ गए। तेंदुए ने घोड़ी पर हमला कर उसे मार डाला था। इसके बाद उन्होंने ड्रम आदि बजाया।

इस पर तेंदुआ भाग गया। अगली रात वह फिर आ धमका और चार बकरियों को मार डाला। ग्रामीणों ने विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई कर तेंदुए  को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें