फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से महिला के उड़ाए 15 हजार

Thu, 09 Apr 2015 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी बैंक में दोपहर बाद लगभग साढे़ तीन बजे बैंक में कैश जमा करवाने पहुंची महिला के रुपये एक व्यक्ति ने धोखे से उड़ा लिए।
विज्ञापन


महिला सीमा बीबी बैंक में चालिस हजार रुपये जमा करवाने के लिए आई थी। उसी समय पहले से मौजूद बैंक में एक व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह पैसे जमा करवाने के लिए फार्म भर देता है।
विज्ञापन


उसने फार्म भरा और कहा कि मैं आपके कैश गिन देता हूं। इस बीच उक्त व्यक्ति ने चालाकी से चालिस हजार में से 15 हजार निकाल लिए और बाकी पैसे और फार्म महिला को देकर बैक से चला गया।
विज्ञापन


जब महिला पैसे जमा करवाने लगी, तो उसमें 15 हजार कम थे। जब पीछे देखा तो फार्म भरने वाला व्यक्ति वहां से फरार हो चुका था। उसके बाद शिकायत दर्ज करवाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें