फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leh Protest: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के समर्थन में आज लेह बंद, लोगों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

Mon, 17 Apr 2023 01:25 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

दलाई लामा के समर्थन में सोमवार को लेह बंद का आह्वान किया गया है। लोगों ने बौद्ध धर्मगुरु के पक्ष में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
Leh Protest (File) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के समर्थन में सोमवार को लेह बंद का आह्वान किया गया है। लोगों ने बौद्ध धर्मगुरु के पक्ष में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। हाल ही में दलाई लामा द्वारा बच्चे को किस करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वीडियो के जरिये दलाई लामा की छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने सार्वजनिक मंच से छोटे बच्चे को किस करने के मामले में माफी मांग ली थी।दलाई लामा की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर मामले पर सफाई भी जारी की गई थी।

दलाई लामा के कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया था कि हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक बच्चे को दलाई लामा से गले लगने का अनुरोध करते देखा जा सकता है। इस मामले में धर्मगुरु अपने बयान से हुई हानि को लेकर बच्चे और उसके परिवार के साथ दुनियाभर में उसके सभी दोस्तों से माफी मांगना चाहते हैं। दलाई लामा कई बार सार्वजनिक तौर पर, कैमरे के सामने मिलने वालों को मासूमियत से छेड़ते हैं। हालांकि, वे इस घटना पर खेद जताते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें