फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी पहुंची एनडीआरएफ की टीमें, बचाव अभियान तेज

Mon, 08 Sep 2014 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में बाढ़ से हुई तबाही को देखते हुए वायुसेना ने अपना बेड़ा जम्मू-कश्मीर में उतार दिया है। प्रभावित इलाकों में वायुसेना द्वारा चलाए गए बचाव अभियान के तहत रविवार को लगभग साढ़े तीन सौ लोगों को बाहर निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। इस तरह वायुसेना ने पिछले चार दिनों में 850 लोगों को बाहर निकाला है।
विज्ञापन


वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार रविवार को सी-17 ग्लोब मास्टर एयरक्राफ्ट को रैपिड एक्शन मेडिकल टीम के साथ नई दिल्ली से अवंतिपोरा क्षेत्र में उतारा। इसके अलावा दो आईएल 76 एयरक्राफ्ट में मेडिकल सामान भरकर नई दिल्ली से श्रीनगर भेजा गया। साथ ही नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की चार टीमें करीब 70 नावों के साथ श्रीनगर पहुंच गई।

तीन सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस स्पेशल आपरेशन एयरक्राफ्ट में पुणे और गांधीनगर से बोट लेकर भेजा गया है, ताकि प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। कानपुर से दस हजार कंबल और तीन हजार टैंट श्रीनगर और जम्मू रवाना किए गए।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में कुल बारह एएन-32, चार आईएल-76,  पांच सी-130 जे और दो सी-17 ट्रांसपोर्ट क्राफ्ट बचाव अभियान में लगे हुए हैं। इसके अलावा वायुसेना के 26 हेलिकाप्टर जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में राहत कार्य में जुटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें