फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए लोगों ने बिक्रम चौक किया बंद

Mon, 08 Sep 2014 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक्रम चौक इलाके के लोगों ने प्रधान राज कुमार के नेतृत्व में पानी की किल्लत के विरोध में रविवार को बिक्रम चौक पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया और प्रशासन तथा पीएचई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इलाके के लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


पानी के कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। खाना पकाने के लिए पानी नहीं है। पीने के लिए पानी नहीं है। इलाके के लोगों ने कुछ मिनटों के लिए प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते जल्द से जल्द पानी मुहैया करवाने की मांग की  है। ऐसा न होने की स्थिति में पुल के दोनों ओर जाम लगाने की चेतावनी दी।

वहीं क्रांति दल के प्रधान प्रीतम शर्मा ने लोअर रूप नगर इलाके में पिछले एक सप्ताह से पानी होने के चलते जिला प्रशासन और पीएचई विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जल्द पीने के लिए पानी मुहैया नहीं करवाया गया तो इलाके के लोग कार्यालय  पहुंचकर ताला जड़ देंगे। इस दौरान होने वाले नुकसान के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें