फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, यात्रा रूट बदला गया

Mon, 14 Mar 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू

सार

  • मार्ग में हुए भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया है। 
  • भवन प्रशासन को जानकारी म‌‌िली थी क‌ि गेट नंबर 5 वाले रुट में चट्टानों में दरार आ गई है।
विज्ञापन
भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया - फोटो : FILE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन ‌द‌िनों से कटरा में लगातार बारिश के चलते वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर 5 के पास भूस्खलन होने से यात्रा के मार्ग में बदलाव किया गया है। मार्ग में हुए भूस्‍खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के ल‌िए खोला द‌िया गया है। 
विज्ञापन


भवन प्रशासन को जानकारी म‌‌िली थी क‌ि गेट नंबर 5 वाले रुट में चट्टानों में दरार आ गई है। इसके बाद इस रुट को बंद कर द‌िया गया था। रुट बंद होने के कुछ देर बाद ही कई चट‌्टानें ग‌िर पड़ी। फ‌िलहाल रुट को फ‌िर से बहाल करने के कोश‌िश की जा  रही है।

प्रशासन की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा होने बच गया। भवन के एसडीम जगदीश स‌िंह के मुताब‌िक, 'वैष्णो देवी यात्रा फ‌िलहाल सुचारु ढ़ग से चल रही है। स‌िर्फ गेट नंबर 5 को बंद क‌िया है। मरम्मत के बाद जल्दी ही इसे भी श्रद्धालुओं के ल‌िए खोल द‌िया जाएगा।' हालांकि श्रद्धालुओं को कुछ समस्या का सामना करना पड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें