भूस्खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के लिए खोला दिया गया
- फोटो : FILE
तीन दिनों से कटरा में लगातार बारिश के चलते वैष्णो देवी भवन के गेट नंबर 5 के पास भूस्खलन होने से यात्रा के मार्ग में बदलाव किया गया है। मार्ग में हुए भूस्खलन के बाद गेट नंबर दो को श्रद्धालुओं के लिए खोला दिया गया है।
भवन प्रशासन को जानकारी मिली थी कि गेट नंबर 5 वाले रुट में चट्टानों में दरार आ गई है। इसके बाद इस रुट को बंद कर दिया गया था। रुट बंद होने के कुछ देर बाद ही कई चट्टानें गिर पड़ी। फिलहाल रुट को फिर से बहाल करने के कोशिश की जा रही है।
प्रशासन की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा होने बच गया। भवन के एसडीम जगदीश सिंह के मुताबिक, 'वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल सुचारु ढ़ग से चल रही है। सिर्फ गेट नंबर 5 को बंद किया है। मरम्मत के बाद जल्दी ही इसे भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।' हालांकि श्रद्धालुओं को कुछ समस्या का सामना करना पड़ा है।