फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन मालिकों ने फोर-लेन निर्माण कार्य रोका

Tue, 26 Apr 2016 10:30 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
जमीन माल‌िकों का प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर यातायात के दौरान भीड़ को कम करने और अक्सर होने वाले ट्रैफिक जाम से यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए रामकी इंफ्रस्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा मंगलवार को लसजन बाईपास के पास फोर-लेन के निर्माण के लिए अपना काम शुरू किया गया। हालांकि, जैसे ही वर्करों द्वारा अपना कार्य शुरू किया गया तो जमीन मालिक एक बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और काम को रोकने की मांग की।
विज्ञापन

           
प्रदर्शन कर रहे इन जमीन मालिकों ने आरोप लगाया कि भूमि अधिग्रहण के बाद सरकार ने उन्हें पूरा मुआवजा नहीं दिया और जब तक उन्हें पूरा मुआवजा नहीं मिलता तब तक वह फोर-लेन के कार्य को शुरू होने नहीं देंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रदर्शन के दौरान रामकी इंफ्रस्ट्रक्चर कर्मचारी मौके पर से भाग खड़े हुए जबकि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस द्वारा लाठियां भी भांजी गई और उपद्रव मचा रहे कइयों को हिरासत में भी लिया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर के जिला उपयुक्त का कहना था कि उन्हें कोर्ट के आदेशों का इंतजार है। जैसे ही कोर्ट अनुमति देता है वैसे ही जमीन मालिकों में मुआवजा बांटा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लसजन-बाईपास पर गालंदर से लेकर लसजन तक के 11.7 किलोमीटर में से 10 किलोमीटर तक की सड़क वाले जमीन मालिकों को मुआवजा दिया जा चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें