फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आने से कई घर क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
भूस्खलन के कारण बंद हुआ मल्हार को जाने वाला मार्ग, विज्ञप्ति। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल की बग्गन अपर ए पंचायत के वार्ड 4 में भूस्खलन होने से कई मकानों को क्षति पहुंची है। पंचायत के सरपंच मक्खन जमोडिया ने बताया कि वार्ड 4 में रविवार दोपहर को भूस्खलन से कटली-मल्हार सड़क पर यातायात रुक गया है। इससे कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, कई पशुशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
विज्ञापन

सरपंच ने कहा कि किसी भी जान का नुकसान नहीं है। जो घर भूस्खलन से प्रभावित हैं, उन्होंने अपने मोहल्ले के नजदीकी घरों में शरण ली है। सरपंच ने सरकार से मांग की है कि जल्द भूस्खलन से हुए नुकसान का आंकलन किया जाए, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके। इस संबंध में एडीसी से मांग की है कि संबंधित तहसीलदार को निर्देश दिए जाएं, कि राजस्व विभाग की टीम पहुंचकर लोगों के नुकसान का आंकलन करे। और, प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें