लद्दाख के खारू के चुलित्से कुलुम में नौ गोले मिले। इस पर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने इन गोलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया।
लद्दाख के खारू के चुलित्से कुलुम में नौ गोले मिले। इनकी मौजूदगी की जानकारी पार्षद सोनम थर्डोस ने उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) को दी। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। उन्होंने इन गोलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि एसडीएम ने इस मामले को सेना के त्रिशूल डिवीजन के साथ उठाया और बाद में बम निरोधक दस्ते ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में गोले का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया।