बैठक के दौरान एलएएचडीसी चुनाव नियम 1995 के नियम 94 के अनुसार, पार्षद चोस्कोरे नासिर मुंशी ने एलएएचडीसी कारगिल के अध्यक्ष के रूप में थसगाम-थुइना के पार्षद मोहम्मद जाफर अखून का नाम प्रस्तावित किया। इसका पार्षद पदुम फुंचोक ताशी ने इसका समर्थन किया।
बैठक के दौरान पेश किए गए एकल प्रस्ताव के चलते चुनाव प्राधिकरण ने जाफर को एलएएचडीसी कारगिल के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध उम्मीदवार घोषित किया।
घोषणा के बाद प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश कारगिल इकबाल अहमद मसूदी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सीईसी एलएएचडीसी कारगिल को गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ समारोह के दौरान चुनाव प्राधिकरण कारगिल, जिला मजिस्ट्रेट और सीईओ श्रीकांत सुसे, विशेष न्यायाधीश मोबाइल मजिस्ट्रेट कारगिल, शफीक मुश्ताक लोन, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कारगिल गुलाम मोहिउद्दीन वानी के साथ एलएएचडीसी कारगिल के पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इसके बाद जाफर ने सीईओ एलएएचडीसी कारगिल में सभी पार्षदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में परिषद सचिवालय में अध्यक्ष और सीईसी एलएएचडीसी कारगिल के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।