रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 दिसंबर 2021 को Chisumle-Demchok (चिसुमले-डेमचोक) सड़क का उद्घाटन किया था। दक्षिणी लद्दाख में स्थित, चिसुमले-डेमचोक सड़क खासतौर पर चीन के साथ सटे सरहदी इलाकों में सैन्य वाहनों की आसान आवाजाही में मदद करेगा। चिसुमले-डेमचोक को इंजीनियरिंग के चमत्कार के रूप में जाना जाता है क्योंकि इतनी ऊंचाई पर सड़क का निर्माण करने पर कई महत्वपूर्ण चुनौतियां पेश आती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं चिसुमले-डेमचोक सड़क की 6 खास बातें।
इसका रिकॉर्ड तोड़ा
उमलिंग ला दर्रा ने बोलीविया में स्थित 18,953 फीट ऊंचाई पर स्थित सड़क के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बोलीविया में सबसे ऊंची सड़क उटुरुंकु नामक ज्वालामुखी से जुड़ती है।