फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में जैश के दो पाकिस्तानी आतंकी ढेर, मौके से हथियार व अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद

Sun, 24 Apr 2022 08:11 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पुलिस ने बताया कि जिले के मीरहामा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होते देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शनिवार की शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो पाकिस्तानी दहशतगर्द समेत दो को मार गिराया है। तीन दिनों में घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने छह आतंकियों का काम तमाम कर दिया है। मौके से दो एके-47, सात मैग्जीन, नौ ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जिले के मीरहामा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होते देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। बार-बार अपील करने के बाद भी आतंक नहीं माने और उन्होंने फायरिंग जारी रखी।

विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई से एक के बाद एक कर दो आतंकी ढेर कर दिए गए। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं। मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। पूरे इलाके की घेराबंदी अभी जारी है। उन्होंने बताया कि मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान पाकिस्तान निवासी सुल्तान पठान और जबीउल्ला के रूप में हुई है। दोनों कुलगाम-शोपियां जिलों में साल 2018 से सक्रिय थे।

इससे पहले 21 अप्रैल को बारामुला जिले में हुई मुठभेड़ में लश्कर सरगना यूसुफ कांटरू समेत चार दहशतगर्दों को मार गिराया गया था। कांटरू पर कई हमले और नागरिकों की हत्या का मुकदमा दर्ज था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें